कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा के सभी पुलिस स्टेशनों में दिया गया ज्ञापन
- रिपोर्ट : यशपाल शर्मा
मुंबई : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये किसान व कामगार विरोधी काले कानून को रद्द करने की मांग को लेकर चेंबूर विधानसभा के विभिन्न वार्डो में पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के मार्ग दर्शन में चेंबूर कांग्रेस पार्टी तालुका की ओर से बड़े ही जोरदार ढंग से विरोध प्रदर्शन किया गया।
गौरतलब हो कि किसानो को
लेकर 8 दिसम्बर के दिन भारत बंद को काँग्रेस पार्टी का जाहिर समर्थन प्राप्त हुआ था। जिस पर देश के विभिन्न
राज्यो समेत राज्य के विभिन्न जगह-जगह पर आंदोलन का आयोजन किया गया। किसानों के
समर्थन में राज्य के तीनों घटक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस, रंकापा व शिवसेना ने मोर्चा, बाइक रैली निकालकर
भारत बंद को साफल बनाने के लिये शिवाजीनगर मानखुर्द विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन
किया।
उल्लेखनीय तौर पर चेंबूर विधानसभा क्षेत्र के
सभी सर्व स्थानिक पोलीस स्टेशनो में उपरोक्त कानून के विरोध में ज्ञापन
दिया गया है।
वॉर्ड क्रमांक- 150 - संगीताताई हंडोरे
(नगरसेविका), शशिकांत बनसोडे (मुंबई अध्यक्ष भिमशक्ती), किरण गायकवाड (ब्लॉक अध्यक्ष 150) के नेतृत्व
में कार्यकर्ताओ समेत तिलक नगर पोलिस स्टेशन स्थित सुबह 11 बजे
निवेदन दिया गया है।
वॉर्ड क्रमांक- 152 व 154 - लक्ष्मण
कोटारी (मुंबई काँग्रेस सचिव), कैलास आरवडे (मुंबई काँग्रेस
सचिव), किसन मिस्त्री (माजी नगरसेवक), अभिषेक मिस्त्री (युवक जिल्हा अध्यक्ष), मंजित जेट
(ब्लॉक अध्यक्ष 152), मुरली पिल्ले (ब्लॉक अध्यक्ष 154)
इन लोगों के नेतृत्व में चेंबूर पोलिस स्टेशन पर 11 बजे निवेदन दिया गया।
वॉर्ड क्रमांक- 153 - दिपक
शिसोदे (माजी नगरसेवक), संभाजी लोखंडे (ब्लॉक अध्यक्ष 153) के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंडी पोलिस स्टेशन स्थित सुबह 11 बजे निवेदन
दिया गया।
वॉर्ड क्रमांक- 155 - (माहुल) - देविदास
बोरसे (माजी नगरसेवक), राजेश माहुलकर (ब्लॉक अध्यक्ष 155), जाफर भाई, शंकर ढोबळे के नेतृत्व में
आर.सी.एफ पोलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे निवेदन दिया
गया।
वॉर्ड क्र 155 (लालडोंगर) - अतुल
वंजारी, दामू कुरमे, लक्ष्मण
कालखेर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं
द्वारा चुनाभट्टी पोलिस स्टेशन पर सुबह 11 बजे निवेदन दिया गया।