रिपोर्ट : प्रमोद कुमार
ठाणे : पैसों के विवाद
में मालिक सिप्रेम जोसेफ रेगी (53, नि0 डोंबिवली) की हत्या कर करीब 19 वर्षों से फरार
चल रहे राजाराम राजीव शेट्टी (65) को ठाणे क्राइम ब्रांच के अन्वेषण विभाग की यूनिट
1 की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे रामनगर (डोंबिवली) पुलिस के कस्टडी में
दिए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है। डोबिवली के सुख निवास लॉज में रहने वाले रेगो
देखभाल करने वाले राजाराम शेट्टी का पैसों को लेकर उसके साथ विवाद हो गया था। इस विवाद
से गुस्से में आये राजाराम ने रेगो की सिर पर फरसी का टुकड़ा मारकर उसकी हत्या करके
8 मई 2001 में फरार हो गया हो गया था। इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में खून और
सबूत नष्ट करने के आरोप में राजाराम पर केस दर्ज किया गया था। वह कर्नाटक के कुद्र
का रहने वाला था। लेकिन वह महाराष्ट्र के नाशिक सहित अलग-अलग जिलों में भी रहता था।
इसलिए पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही थी। इस बीच उसके ठाणे के विटावा ब्रिज आने की जानकारी
पुलिस हवलदार आनंदा भिलारे को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर
नितिन ठाकरे के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्पेक्टर दत्तात्रय सरक व टीम ने 19 नवंबर
को उसे कस्टडी में ले लिया। राजाराम पर धारा 299 के अनुसार चार्जशीट दायर किया गया
है। करीब 19 वर्षो के प्रयास के बाद गिरफ्तार करने वाले यूनिट 1 की जांच टीम का पुलिस
कमिश्नर विवेक फणसलकर ने अभिनंदन किया है।