किसानों से अपील राजकीय धान क्रय केन्द्र पर ही बेचे अपना धान, ताकि मिल सके उचित मूल्य धान क्रय केन्द्र पर किसी भी समस्या होने पर किसान कन्ट्रोल रूम नम्बर 5442-256357, 253201 पर करें फोन कर ले सकते है जानकारी - जिलाधिकारी
रिपोर्ट : टी.सी.विश्वकर्मा
मीरजापुर, (उ.प्र.) : जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल दोपहर बाद कई धान केन्द्रों पर अचानक पहुँच कर कय केन्द्रों के व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद सभी किसान भाइयों से अपील करते हुये कहा कि अपना धान राजकीय धान कय केन्द्र पर लेजकर विक्रय करें ताकि उन्हें उनके फसल का उचित मूल्य मिल सके जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी समस्या होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 05442256357 एवं 253201 पर फोन कर जानकारी ले सकते है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले एफ सी0.आई0 गोदाम सदर, पथरहिया पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया।
यहा पर खाद्य विभाग कब खोला गया है, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डिप्टी आर0एम0ओ0 एंव कय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्या केन्द्र पर मास्क सेनेटाइजर, किसानों के लिये पीने के लिये शुद्ध पेयजल बैठने की व्यवस्था, बोरा, धनराशि एवं कांटा नमी मापन मशीन उपलब्ध होना चाहिए। जिलाधिकारी ने धान के रखने के लिये गोदाम का भी निरीक्षण किया। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मण्डी समिति में खाद्य विभाग एवं यू0पी0 एग्रो के द्वारा संचालित धान कय केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां पर जिलाधिकारी ने उपलब्ध कांटा, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, रखरखाव, पंखा बोरा आदि का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा स्थापित धान कय केन्द्र कोन तथा गैपुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी उपस्थित पाये गये जिलाधिकारी के द्वारा धान के मूल्य के बारे में जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारियों के द्वारा बताया गया कि काभन धान 1868 तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 1888 रूयया प्रति कुन्तल की दर से ली जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी अपना मोबाइल नम्बर कय केन्द्र के गेट व अन्दर दोनों स्थानों पर लगायें।
कहा कि धान खरीद केवल पंजीकृत कृषकों से ही की जाये, धान खरीद हेतु पंजीकरण स्मार्ट फोन/जनसेवा केन्द्र साइबर कैफे से कराने हेतु आने वाले किसानों को जागरूक किया जाये लघु एवं सीमांत किसानों का धान कय हेतु मंगलवार व शनिवार के लिये आरक्षित रखे तथा लोगों को इसके बारे में जानकारी भी दी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्र समय से प्रातः 09 बजे से खोला जाये तथा वहां पर कर्मचारी उपस्थित रहे। कहा कि किसी कर्मचारी के अनुपस्थित रहने एवं केन्द्र बन्द पाये जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गैपुरा में इफकों के द्वारा निर्माणाधीन गोदाम का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य में तेजी लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया डिप्टी आर0एम0ओ0 ने बताया कि जनपद में वर्तमन कुल 62 केन्द्र संचालित है।