बीएमसी के/ पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त विश्वास मोटे ने गणपति मंडलो की किये प्रशंसा
स्थानिक बीजेपी नगरसेविका सुधा सिंह ने कृतिम तालाब का किया निरीक्षण विसर्जन के समय रही उपस्थित
रिपोर्ट : रितेश वाघेला
मुंबई : गणेशउत्सव महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है महाराष्ट्र में गणेशउत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश जी के आगमन से गली मोहल्ले शहर खुशनुमा वातावरण हो जाता है घर में अपार खुशियां आती है बिगड़े काम बन जाते है सफलता कदम चूमती है। भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि जब वो हमारे घर से विदा होते हैं तो अपने साथ हमारी सारी परेशानियां दुःख कष्ट हर कर अपने साथ ले जाते हैं।
कोरोना वायरस (covid19) वैश्विक महामारी के कारण सरकार के दिशानिर्देशानुसार ही अनलॉक 2 के चलते सारे मंडल बीएमसी का नियम पालन कर रहे हैं। कोरोना महामारी बीमारी के कारण मुंबई में इस वर्ष कई बड़े मंडलो ने बप्पा की मूर्ति 5 या 10 दिन के बजाय डेढ़ दिन की ही बिठाये।
कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुए सरकार ने कई नियम लागू किये जिसमें पर्यावरण पूरक श्री की मूर्ति सजावट को शामिल करने के लिए कहा था और बप्पा की मूर्ति केवल चार फुट तक की ही अनुमति दी थी। इतना ही नहीं बीएमसी द्वारा बनाए गए कृतिम तालाब में मूर्ति विसर्जन करने से पर्यावरण को भी बहुत कम नुकसान हुआ है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के/पश्चिम अंतर्गत डा. केशव बलिराम हेगड़ेवार मनोरंजन मैदान, एमएसमार्ग कृ. 10 लगत, जेव्हीपीडी, जुहू, मुंबई स्थित गणपति विसर्जन के लिए बीएमसी ने कृतिम तालाब बनाया। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक सार्वजनिक 11, घरगुती 62, कुल मिलाकर 73 का विसर्जन हुआ। आधार गणेश मित्र मंडल (विश्व चा महाराजा), जुहू गल्ली का राजा ओम साईं सिद्धि गणेशउत्सव मंडल, एक दंत मित्र मंडल, श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल, जय भोले मित्र मंडल आदि कई मंडलो एवं घर के गणपति विसर्जन किये गए 80 से अधिक मूर्ति विसर्जन किया जा चुका है।
अनलॉक 2 को ध्यान में रखकर गणेश भक्तों ने गणेशउत्सव में प्रशासन के नियम का पालन किये और 2020 गणेशउत्सव बहुत ही साधारण तरीके से मनाया गया। स्थानीय रहिवासियों ने बीएमसी के/पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त विश्वास मोटे, सहायक अभियंता (परिक्षण) संदीप सोनावणे, कनिष्ठ अभियंता (परिक्षण) दीनानाथ हुंगे का व्यवस्था के लिए आभार प्रकट किया। उक्त क्रम को देखने और विसर्जन के लिए स्थानिक बीजेपी नगरसेविका सुधा सिंह भी उपस्थित हुई।